'बिहार का पूरा खजाना खाली!' तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री को पत्र, वेतन और पेंशन में देरी पर सरकार को घेरा

तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री को पत्र! बिहार के खजाने को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- 'वेतन और पेंशन तक के लाले, भ्रष्टाचार चरम पर'। पढ़ें तेजस्वी के आरोपों पर पूरी रिपोर्ट।

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने एक बार फिर जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने सीधे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य के खजाने की मौजूदा स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और आरोप लगाया है कि बिहार की सरकार आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है.