बिहार में बाढ़ से हाहाकार: तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, कर दी ये बड़ी मांग

बिहार में बाढ़ के प्रकोप से करीब 29 लाख लोग प्रभावित हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर 7 प्रमुख मांगें रखी हैं, जिसमें 5000 करोड़ का पैकेज और CAG जांच शामिल है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों के उफान के चलते बाढ़ का दायरा लगातार चौड़ा होता जा रहा है. राज्य के करीब 13 से अधिक जिलों के लाखों लोग जलप्रलय की चपेट में हैं. इस विकराल प्राकृतिक आपदा के बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोर्चा खोल दिया है. तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप करने और बिहार की बाढ़ को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित करने की पुरजोर गुहार लगाई है. तेजस्वी ने पीएम मोदी से खुद बिहार आकर जमीनी स्थिति का जायजा लेने की अपील भी की है.