भरत तिवारी एनकाउंटर को तेजस्वी यादव ने बताया 100% फेक, सम्राट चौधरी और बिहार पुलिस पर दागे तीखे सवाल

Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर एनकाउंटर मामले पर तेजस्वी यादव ने इसे 100% फेक एनकाउंटर बताते हुए सम्राट चौधरी और बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पीड़ित परिवार पर दर्ज FIR, कानून व्यवस्था और नीट परीक्षा को लेकर भी सरकार को घेरा। जानिए तेजस्वी यादव ने क्या-क्या सवाल उठाए.

ADVERTISEMENT

Bharat Tiwari Encounter
Bharat Tiwari Encounter
google news

बिहार के भोजपुर में हुए 'भरत तिवारी एनकाउंटर' को लेकर सूबे की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस घटना को पूरी तरह से 'फेक एनकाउंटर' करार दिया है. उन्होंने दावा किया कि बिहार पुलिस जानबूझकर निर्दोष लोगों को निशाना बना रही है और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. विस्तार से जानिए पूरी बात.