VIRAL VIDEO: लोक भवन के बाहर तेजस्वी यादव और पुलिस में तीखी बहस, SDPO अनूप कुमारी से भी हुई नोकझोंक
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च के दौरान पुलिस और RJD कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की का नजारा देखने को मिला. लोकभवन के बाहर SDPO अनु कुमारी और तेजस्वी के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों के बीच तीखी बहस जैसी स्थिति नजर आई.
ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव और पुलिस में नोंकझोक
लोक भवन के बाहर उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने साथियों के साथ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों और नेताओं को रोक दिया. इसी दौरान तेजस्वी यादव और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दी. सामने आए वीडियो में तेजस्वी यादव बैरिकेडिंग के पास नजर आ रहे हैं. उनके साथ मौजूद लोगों को पुलिस आगे बढ़ने से रोक रही है. इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की जैसी स्थिति भी दिखाई देती है.
