तेजस्वी जाएंगे राज्यसभा तो राघवपुर सीट पर इनकी हो सकती है सरप्राइज एंट्री, जानें कौन हैं वो नाम

बिहार की सियासत में एक बार फिर लालू परिवार से नए चेहरे की एंट्री की सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव राज्यसभा का रुख कर सकते हैं, जिसके बाद उनकी परंपरागत सीट राघवपुर से उनकी पत्नी राजश्री यादव को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है. राजद की इस नई रणनीति ने सियासी हलचल बढ़ा दी है.

ADVERTISEMENT

Rajshree Yadav Politics Entry
Rajshree Yadav Politics Entry
google news

Rajshree Yadav Politics Entry: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर एक बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. ताजा चर्चा यह है कि तेजस्वी यादव अब बिहार की राजनीति से निकलकर दिल्ली की राजनीति यानी राज्यसभा में अपनी जगह बना सकते हैं. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि महागठबंधन तेजस्वी यादव को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है. हालांकि, इसके लिए गणित थोड़ा पेचीदा है. राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए महागठबंधन को 41 विधायकों के समर्थन की जरूरत है, जबकि वर्तमान में महागठबंधन के पास विधायकों की संख्या कम है. अगर ओवैसी की पार्टी (AIMIM) और बसपा का साथ मिलता है तो तेजस्वी की राह आसान हो सकती है.