नीतीश के राज्यसभा जाने के निर्णय पर तेजस्वी यादव बोले- ''BJP ने मुख्यमंत्री को किया हाईजैक, JDU को खत्म करने की रची गई साजिश"

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है और जेडीयू को खत्म करने की साजिश रची है. उन्होंने इसे महाराष्ट्र मॉडल का बिहार संस्करण बताया. जानें तेजस्वी यादव ने निशांत कुमार और बिहार के भविष्य पर क्या कहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी का रिएक्शन.
google news

बिहार की राजनीति में मचे घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर बड़ा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नीतीश कुमार पर इतना मानसिक दबाव बनाया कि उन्हें पद छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा. उन्होंने इसे जनता के साथ बड़ा धोखा करार दिया है.