भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर तेजस्वी यादव का BJP पर का तंज! बोले 'जिनकी रगों में सिंदूर दौड़ता था, वही अब पाकिस्तान से मैच करा रहे हैं'

India-Pakistan Match: भारतीय-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से पहले तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के पुराने बयान को घेरते हुए बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि "कभी सीजफायर हो जाता है, कभी पाकिस्तान इंडिया का मैच हो जाता है और खून और पानी का रिश्ता बंद कर दिया जाता है."

ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
Google CTA

भारतीय-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इसी कड़ी में अब बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने पीएम के पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि पीएम ने कहा था कि 'मेरी रगों में सिंदूर दौड़ता है', ऐसे में तेजस्वी ने तंज कसते हुए पूछा कि अब जब पाकिस्तान के साथ मैच हो रहा है तो वह चुप क्यों हैं.