तेजस्वी यादव जाएंगे राज्यसभा? बिहार में RJD की इस रणनीति ने बढ़ाई सियासी हलचल

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है. हालांकि, 41 विधायकों के जादुई आंकड़े को छूना उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav
google news

Tejashwi Yadav Rajya Sabha: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. सबसे बड़ी चर्चा महागठबंधन के उम्मीदवार को लेकर हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आरजेडी की ओर से राज्यसभा के उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं. न्यूज़ 18 और हिंदुस्तान की खबरों के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि आरजेडी इस बार एक बड़ा सियासी प्रयोग करने के मूड में है. अगर ऐसा होता है, तो बिहार की राजनीति में यह एक बड़ा मोड़ साबित होगा.