'हमारा दौर आएगा'...RJD की कमान संभालते ही तेजस्वी यादव का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं के बीच किया बड़ा ऐलान
आरजेडी के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कमान संभालते ही तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार और विपक्षी दलों पर जमकर हुंकार भरी है. कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए तेजस्वी ने कहा कि भले ही आज समय विरोधियों का है, लेकिन आने वाला दौर राष्ट्रीय जनता दल का होगा. तेजस्वी ने संगठन विस्तार का बड़ा प्लान भी साझा किया.
ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav Speech
Tejashwi Yadav Speech: बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक नए युग की शुरुआत कर दी है. लालू प्रसाद यादव के उत्तराधिकारी के रूप में तेजस्वी यादव को पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पदभार संभालते ही तेजस्वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और विरोधियों को भी कड़ा संदेश दिया है. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा "समय उनका है, हम लोग कमजोर नहीं हैं बल्कि हमारा समय कमजोर है. समय आएगा हमारा भी आज एनडीए का समय है लेकिन हमारा दौर जरूर आएगा". तेजस्वी के इस बयान ने पार्टी के सिपाहियों में नई जान फूंक दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गीदड़ भभकियों से न डरने और एकजुट होने की अपील की.