तेजस्वी की फिसली जुबान तो मांझी ने लिए मजे, दशरथ मांझी की जगह जीतन जीतन राम मांझी को दी थी श्रद्धांजलि
पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई और उन्होंने दशरथ मांझी की जगह दो बार जीतन राम मांझी का नाम ले लिया. पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav
राजद कार्यालय में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे. लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत में ही कुछ ऐसा हुआ कि मंच पर मौजूद नेताओं से लेकर वहां बैठे लोगों तक, हर किसी का ध्यान एक पल के लिए तेजस्वी यादव की तरफ टिक गया. दरअसल, श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी यादव की जुबान ऐसी फिसली कि दशरथ मांझी की जगह उन्होंने दो बार जीतन राम मांझी का नाम ले लिया. तेजस्वी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, आज जीतन राम मांझी के श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित सभी लोगों का आभार करता हूं.
