बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव गिनाने लगे शराब के ब्रांड, अपने ही जवाब में फंस गई नीतीश सरकार

सदन में तेजस्वी यादव ने कई तीखे सवाल पूछे. तेजस्वी ने कहा कि शराब के धंधे में शामिल ज्यादातर तो गरीबों पर ही कार्रवाई होती है. लेकिन बिहार में जो ट्रक भर-भर के शराब आता कहां से है, बन कहां रहा रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: बिहार तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बिहार विधानसभा में शराब के मुद्दे पर घिरी नीतीश सरकार.

point

अपने ही जवाब में फंस गए नीतीश कुमार के मंत्री.

बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है. सत्र के दूसरे दिन के पहले सेशन में जहरीली शराब के मुद्दे में जमकर बहस हुई. मंगलवार को विधानसभा में जहरीली शराब के मुद्दे पर नीतीश सरकार अपने ही जवाब में घिरती नजर आयी. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेर लिया. तेजस्वी के सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री बुरी तरह फंसते नजर आए.