तेजस्वी यादव का दावा- BJP की B Team बन गई है JDU, जल्द हो जाएगा विलय
तेजस्वी यादव ने JDU और BJP के रिश्ते को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि JDU अब बीजेपी की बी टीम बन चुकी है और जल्द ही BJP में विलय हो सकता है. तेजस्वी के इस बयान पर बिहार की सियासत में हलचल मचना है.
ADVERTISEMENT

tejashwi yadav
बिहार की राजनीति में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने UCC के मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के रुख को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि JDU अब कोई स्वतंत्र राजनीतिक पार्टी नहीं रह गई है, बल्कि बीजेपी की B Team के तौर पर काम कर रही है. तेजस्वी यादव ने दावा किया कि आने वाले दिनों में JDU का बीजेपी में विलय हो सकता है. उन्होंने इस संभावित विलय के लिए JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का नाम लेते हुए कहा कि संजय झा ही पार्टी का बीजेपी में विलय करा देंगे.
