TET पेपर लीक मास्टरमाइंड...... की पत्नी सुमन गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति का पता चला

महाराष्ट्र पुलिस ने टीईटी (TET) पेपर लीक के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है जो करोड़ों की डीलिंग और काली कमाई की राजदार थी.

ADVERTISEMENT

TET पेपर लीक मास्टरमाइंड
TET पेपर लीक मास्टरमाइंड
google news

टीईटी (TET) पेपर लीक मामले में आज तक और इंडिया टुडे के खुलासे का एक बहुत बड़ा असर देखने को मिला है. जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज करते हुए इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन को धर दबोचा है. महाराष्ट्र पुलिस ने एक गुप्त ऑपरेशन के तहत सुमन को बिहार से गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुमन केवल बिजेंद्र की पत्नी ही नहीं थी, बल्कि उसे पेपर लीक से जुड़े हर काले धंधे की पूरी जानकारी थी. बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड बिजेंद्र ने कई बार सुमन के सामने ही पैसों का लेन-देन किया था, जिससे वह इस पूरे सिंडिकेट में बराबर की हिस्सेदार नजर आ रही है.