‘द व्वान’ के 'छठी मैया' गाने में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल, विशाल मिश्रा की आवाज ने बांधा समां
हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार बड़े पर्दे पर छठ पूजा की आस्था और भव्यता दिखाई देगी. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान’ का नया गाना ‘छठी मैया’ रिलीज हो गया है. जानिए गाने और फिल्म से जुड़ी पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की लोक आस्था का सबसे पवित्र महापर्व छठ अब हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर एक नए, भव्य और अलौकिक अंदाज में गूंजने के लिए तैयार है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द व्वान’ का नया आध्यात्मिक गीत ‘छठी मैया’ जी म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हो चुका है. हिंदी सिनेमा के इतिहास में यह पहला मौका है जब छठ पूजा की भक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को इतने बड़े पैमाने पर बॉलीवुड फिल्म में प्रस्तुत किया गया है.
