तिरहुत शिक्षक सीट पर 24 घंटे में जनसुराज का दूसरा दांव, श्याम नंदन यादव बने उम्मीदवार
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए जनसुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्याम नंदन यादव को उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले भूषण कुमार झा ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.
ADVERTISEMENT

Shyam Nandan Yadav
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर जनसुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अपने उम्मीदवार को बदल दिया है. पार्टी ने श्याम नंदन यादव को अपना नया प्रत्याशी घोषित किया है. जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने उनके नाम का ऐलान किया. श्याम नंदन यादव इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में रह चुके हैं. जनसुराज में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है. इस घोषणा के साथ ही तिरहुत शिक्षक सीट को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है.
