Innova Hycross विवाद पर Toyota का बड़ा बयान, क्या वाकई E20 पेट्रोल से खराब हुआ मनीष कश्यप का इंजन? जानें पूरी सच्चाई

मनीष कश्यप की टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में आई खराबी और उस पर कंपनी के स्पष्टीकरण से जुड़ा है. टोयोटा ने साफ किया है कि गाड़ी में आई समस्या का कारण ई20 पेट्रोल नहीं बल्कि पेट्रोल पंप से भरा गया मिलावटी और गंदा ईंधन था.

ADVERTISEMENT

मनाष कश्यप
मनाष कश्यप
Google CTA

आजकल देश में E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिक्स फ्यूल) को भविष्य का ईंधन बताया जा रहा है. सरकार से लेकर बड़ी-बड़ी ऑटो कंपनियां दावा कर रही हैं कि नई गाड़ियां इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन जब किसी आम आदमी या किसी बड़े चेहरे की लाखों रुपये की चमचमाती गाड़ी अचानक सड़क पर दगा दे जाए तो सरकार की नीतियां और कंपनियों के दावे सीधे कटघरे में आ जाते हैं.