TRE-4 को लेकर युवक ने सीएम सम्राट को रोककर भीड़ में पूछ लिया सवाल, आश्वासन के बाद बढ़े आगे

TRE-4 को लेकर मुंगेर में युवक ने CM सम्राट चौधरी से भीड़ में पूछ लिया सवाल, आश्वासन के बाद बढ़े आगे. पढ़ें पूरी खबर...

ADVERTISEMENT

Samrat Chaudhary
Samrat Chaudhary
Google CTA

मुंगेर के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के हवेली खड़गपुर में तिरंगा यात्रा का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा था. हाथों में तिरंगा, सड़कों पर लोगों की भीड़ और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का काफिला आगे बढ़ रहा था. लेकिन इसी देशभक्ति के माहौल के बीच एक युवक के मन में पल रही बेरोजगारी और भर्ती की चिंता भी अचानक सामने आ गई. कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक ने अचानक मुख्यमंत्री को आवाज लगाई. सुरक्षाकर्मियों ने युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक मुख्यमंत्री से मिलने की जिद पर अड़ गया. तभी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नजर उस युवक पर पड़ी.