दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, एक पति तो दूसरी बनी पत्नी...बच्चे को लेकर की अनोखी प्लानिंग

Bihar news: बिहार में युवतियों आपस में शादी रचा ली. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में रेखा, प्रियंका की मांग में सिंदूर भरती हुई नजर आ रही है और साथ जीने मरने की बात कह रही है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के बेतिया जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है.यहां दो युवतियों ने एक दूसरे से शादी कर ली. इस दाैरान रेखा कुमारी और प्रियंका कुमारी ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई और मंदिर में विवाह रचा लिया.घटना योगापट्टी प्रखंड के डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव की बताई जा रही है.अब दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.