UCC पर अमित शाह के बयान से बिहार में सियासी घमासान, JDU बोली- बिहार में लागू करने का सवाल ही नहीं
अमित शाह के 2029 से पहले NDA शासित राज्यों में UCC लागू करने के बयान के बाद बिहार में सियासत तेज है. JDU ने बिहार में UCC लागू नहीं करने की बात कही है.
ADVERTISEMENT

Uniform Civil Code
समान नागरिक संहिता यानी Uniform Civil Code (UCC) को लेकर बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ताजा बयान के बाद बिहार में सत्तारूढ़ NDA के घटक दल JDU और BJP के रुख में अंतर खुलकर सामने आता दिख रहा है. अमित शाह ने 13 सितंबर को मुंबई में कहा कि BJP के नेतृत्व वाले NDA की सरकार वाले सभी 21 राज्यों में 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले UCC लागू किया जाएगा. शाह ने कहा कि कई राज्यों में UCC लागू किया जा चुका है और बाकी NDA शासित राज्यों में भी इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा.
