गया में भाषण दे रहे थे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और अचानक चले पत्थर, फिर कमांडो ने...देखें वीडियो
Bihar News: बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद जीतन राम मांझी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है. एक स्कूल के कार्यक्रम में जब वे भाषण दे रहे थे, तभी भीड़ से उन पर पत्थर फेंका गया. इस हमले में मांझी बाल-बाल बचे हैं. जानें क्या है पूरी घटना.
ADVERTISEMENT

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर सभा में युवक ने फेंका पत्थर
Jitan Ram Manjhi Stone Attack: बिहार के गया से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री और गया के सांसद जीतन राम मांझी के ऊपर एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ है. यह घटना गया जिले के खिजरसराय प्रखंड के सिस्वर गांव में स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में हुई. स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंचे थे.