'JDU को मैंने सींचा है', निशांत कुमार को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
उपेंद्र कुशवाहा ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि निशांत और उनके बेटे दीपक प्रकाश में राजनीतिक मंच पर कोई अंतर नहीं है और निशांत को उनका पूरा आशीर्वाद है.
ADVERTISEMENT

उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सह सुप्रीमो, RLM
बिहार की राजनीति में जेडीयू के भविष्य और नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर लगातार चर्चा के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार को राजनीति में आगे आने का उनका पूरा समर्थन और आशीर्वाद है. उन्होंने अपने बेटे दीपक प्रकाश और निशांत कुमार की तुलना करते हुए कहा कि राजनीतिक मंच पर दोनों में कोई अंतर नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा के मुताबिक, जिस तरह दीपक प्रकाश उनके बेटे हैं, उसी तरह निशांत कुमार को भी वह अपना बेटा मानते हैं.
