UPSC 301 Rank Controversy: "असली आकांक्षा सिंह मैं ही हूं," ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने तोड़ी चुप्पी, बारकोड विवाद पर दिया ये जवाब
UPSC 301 Rank विवाद पर बिहार की आकांक्षा सिंह ने तोड़ी चुप्पी. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने कहा- एडमिट कार्ड के बारकोड में विसंगति यूपीएससी की गलती है. जानें रोल नंबर 0856794 की सच्चाई पर उनकी पूरी सफाई.
ADVERTISEMENT

बिहार की आकांक्षा सिंह आईं सामने और कही अपनी बात.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणामों के बाद ऑल इंडिया रैंक (AIR) 301 को लेकर उठा विवाद गहराता जा रहा है. इस मामले में बिहार की आकांक्षा सिंह, जो रणबीर सेना के पूर्व प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं, ने विवाद के बाद पहली बार कैमरे के सामने आकर अपनी सफाई पेश की है. उन्होंने यूपी की आकांक्षा सिंह के दावों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को ही 'असली सफल उम्मीदवार' बताया है.