'26 मई को प्रीलिम्स, 4 फरवरी को इंटरव्यू' , UPSC AIR 301 विवाद के बीच बिहार की आकांक्षा सिंह ने बताई परीक्षा की एक-एक तारीख, कहा- मैं ही चयनित

UPSC 2025 की 301वीं रैंक को लेकर बिहार और यूपी की दो आकांक्षाओं के बीच विवाद जारी है. बिहार की आकांक्षा सिंह ने अब सामने आकर दावा किया है कि वह असली उम्मीदवार हैं. उन्होंने अपनी परीक्षा की तारीखें और इंटरव्यू का ब्यौरा देते हुए कहा कि एडमिट कार्ड में तकनीकी विसंगति यूपीएससी की गलती हो सकती है.

ADVERTISEMENT

akanksha singh
akanksha singh
google news

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजों के बाद ऑल इंडिया रैंक 301 को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इस बीच बिहार की आकांक्षा सिंह पहली बार कैमरे के सामने आईं और अपना पक्ष रखा. रणबीर सेना के दिवंगत प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा ने साफ कहा कि 301वीं रैंक उन्हीं की है और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए.