UPSC 301 Rank Controversy: बिहार या यूपी...कहां की आकांक्षा सिंह सिविल सेवा परीक्षा में हुईं सलेक्ट, आ गया फाइनल जवाब
UPSC 2025-26 के रिजल्ट में 301वीं रैंक को लेकर छिड़ा विवाद खत्म हो गया है. PIB ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह (रोल नंबर 0856794) ने ही परीक्षा पास की है. जानें बिहार की आकांक्षा सिंह के दावे और आयोग के आधिकारिक जवाब की पूरी सच्चाई.
ADVERTISEMENT

बाएं बिहार की आकांक्षा सिंह और दाएं यूपी की आकांक्षा सिंह.
संघ लोक सेवा आयोग 2025-26 का फाइनल रिजल्ट घोषित होते ही 301वां रैंक को लेकर विवाद तब गहरा गया जब बिहार की ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहने वाली डॉ. आकांक्षा सिंह अपना एडमिट कार्ड लेकर सामने आ गईं. जिसने भी एडमिट कार्ड देखा वो चकरा गया. दोनों एडमिट कार्ड पर रोल नंबर (0856794) था. ये सस्पेंस अब खत्म हो चुका है. भारत सरकार के प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो (PIB) की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया गया कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की आकांक्षा सिंह को 301वां रैंक हासिल हुआ है.