UPSC Results: एक ही रोल नंबर पर दो आकांक्षा सिंह का आया 301वां रैंक, अब जानिये दोनों ने एक दूसरे के बारे में क्या कहा
UPSC Civil Services Result Controversy: UPSC परीक्षा में 301वीं रैंक पर बिहार और उत्तर प्रदेश की दो आकांक्षा सिंह ने ऐसा क्या कह दिया कि रोल नंबर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है.
ADVERTISEMENT

आकांक्षा सिंह
UPSC Civil Services Result Controversy: यूपीएससी परीक्षा का परिणाम आते ही खुशियों के बीच एक अजीबोगरीब विवाद खड़ा हो गया है. मामला 301वीं रैंक को लेकर है, जिस पर दो लड़कियां, बिहार की आकांक्षा सिंह और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह अपना दावा पेश कर रही हैं. दोनों का दावा है कि रोल नंबर उनका है और उन्होंने ही परीक्षा पास की है.