'दीपक से नहीं, मोहम्मद दीपक दिक्कत'...धमकी देने वाले उत्कर्ष सिंह ने कहा-जेल जाएंगे तो कोर्ट में लड़ेंगे केस, देखें पूरा इंटरव्यू
Kotdwar Shop Name Controversy: उत्तराखंड के मोहम्मद दीपक मामले में 2 लाख रुपये का इनाम घोषित करने वाले बिहार के यूट्यूबर उत्कर्ष सिंह ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है. पुलिस कार्रवाई के बाद माफी मांगने वाले उत्कर्ष ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है और क्यों माफी वाली वीडियो बनाई.
ADVERTISEMENT

Kotdwar Shop Name Controversy
Kotdwar Shop Name Controversy: बिहार के मोतिहारी के यूट्यूबर उत्कर्ष सिंह इन दिनों उत्तराखंड के कोटद्वार के दीपक कुमार पर किए गए एक विवादित ऐलान के बाद से चर्चा में है. उत्कर्ष ही वो ही शख्स जिन्होंने सोशल मीडिया पर दीपक को दो थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था. इस मामले में उत्तराखंड की कोटद्वार पुलिस ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था. इसके बाद उनका एक माफीनामा जारी करते हुए वीडियो सामने आया था. इस बीच अब बिहार तक ने उत्कर्ष सिंह से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने इंटरव्यू में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई बातें बताई हैं.