अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो वैभव सूर्यवंशी अब देंगे बोर्ड 10वीं की परीक्षा एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी होते ही पता चली ये जानकारी

Vaibhav Suryavanshi News: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट के बाद पढ़ाई की पिच पर उतरने वाले हैं. समस्तीपुर के इस युवा खिलाड़ी का 10वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है और वह 17 फरवरी से परीक्षा देंगे. जानें पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

Vaibhav Suryavanshi News
Vaibhav Suryavanshi News
Google CTA

क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी अब एक नई पिच पर उतरने के लिए तैयार हैं. हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले वैभव अब अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे. वैभव का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और वह अपने गृह जिले समस्तीपुर में ही परीक्षा में शामिल होंगे.