'हमसे बहुत डांट खाया...' ये बाेलते हुए भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी के पिता, सुनाई सफलता के पीछे छिपी संघर्ष की कहानी

Vaibhav Suryavanshi News: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. BCCI ने उन्हें आयरलैंड दौरे, इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया में चुना है. बेटे के इस चयन पर उनके पिता का भावुक बयान अब तेजी से चर्चा में है.

ADVERTISEMENT

वैभव सूर्यवंशी के चयन के बाद पिता ने खोले संघर्ष के राज
वैभव सूर्यवंशी के चयन के बाद पिता ने खोले संघर्ष के राज
google news

Vaibhav Suryavanshi Father Interview: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार एक साथ तीन बड़े टूर्नामेंट्स के लिए भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने आगामी आयरलैंड दौरे, इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए मजबूत स्क्वॉड की घोषणा की है. इन तीनों ही बड़े मंचों पर टीम इंडिया की कमान अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी गई है, जबकि युवा सनसनी तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. लेकिन इन सब बड़े नामों के बीच जिस एक खिलाड़ी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. इस युवा बल्लेबाज को एक साथ तीनों ही दौरों के लिए सीनियर भारतीय टीम में शामिल कर सिलेक्टर्स ने सबको हैरान कर दिया है. इस बीच वैभव के पति ने इंडिया टुडे ग्रुप से बात की है. इस दौरान बेटे की इस कामयाबी पिता गौरवान्वित महसूस कर रहे है.