क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के मामा ने रचा इतिहास, सेल्फ स्टडी से क्रैक किया UPSC

समस्तीपुर के अभिषेक चौहान ने UPSC 2025 की परीक्षा में 102वीं रैंक हासिल की है. IIT गोल्ड मेडलिस्ट अभिषेक ने मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर सेल्फ स्टडी के जरिए यह सफलता पाई. वे क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के मामा हैं.

ADVERTISEMENT

abhishek chauhan
abhishek chauhan
google news

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है. इस बार बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर निवासी अभिषेक चौहान ने शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर 102वीं रैंक प्राप्त की है. इस उपलब्धि के साथ ही अभिषेक के लिए आईपीएस अधिकारी बनने का रास्ता साफ हो गया है.