वैशाली में बेखौफ बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर की हत्या

वैशाली के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिग्घी में मॉर्निंग वॉक के दौरान ठेकेदार रामनरेश राय की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या
ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या
Google CTA

बिहार के वैशाली से एक बार फिर बेखौफ अपराधियों की तस्वीर सामने आई है. हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक निर्माण ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात को बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया और पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सुबह का वक्त... रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे रामनरेश राय... लेकिन शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में अपराधी उनकी जान के दुश्मन बन जाएंगे. हाजीपुर के दिग्घी इलाके में पोखर के पास बाइक सवार हमलावरों ने निर्माण ठेकेदार रामनरेश राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.