'14 साल की शादी, 3 बच्चे...', फिर पति ने पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथों में दिया, वैशाली से गजब की प्रेम कहानी आई सामने
Vaishali Love Story: बिहार के वैशाली से एक चौंकाने वाली प्रेम कहानी सामने आई है, जहां 14 साल की शादी और तीन बच्चों के बाद पति ने खुद पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथों में दे दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि प्रेमी पत्नी का फुफेरा भाई है और कोर्ट मैरिज में खुद पति गवाह बना. जानिए सोशल मीडिया से शुरू हुए इस रिश्ते की पूरी कहानी और पति के फैसले के पीछे की वजह.
ADVERTISEMENT

पति ने खुद प्रेमी के हाथ में दिया पत्नी का हाथ
Vaishali Love Story: बिहार की जमुई से सामने आई चाची-भतीजे की लव-स्टोरी तो आपको याद ही होगी कि कैसे आयुषी ने पति को छोड़ रिश्ते में भतीजा लगने वाले सचिन से शादी कर ली थी. अब एक बार फिर बिहार रिश्ते और शादी को लेकर चर्चा में आ गया है. इस बार शादी तो हुई है लेकिन रिश्ता हैरान करने वाला है क्योंकि लड़का जो है वो लड़की का फुफेरा भाई है. साथ ही खुद पूर्व पति ने गवाह बनकर दोनों को विदा भी किया है. सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर कई तरह के किस्से भी चल रहे है. आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी और शादी के 14 साल बाद ऐसा क्या हुआ कि दोनों के बीच आ गई दरार और पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ विदा किया?