नाव में बड़ा छेद, क्षमता से तीन गुना भीड़... राघोपुर में जिस नाव से हुआ हादसा, देखिए कैसी है उसकी हालत

Raghopur Boat Accident: वैशाली के राघोपुर इलाके में गंगा नदी पार करते समय एक जर्जर नाव पलटने से 14 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे श्राद्ध भोज से लौट रहे थे. एसडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया. सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

वैशाली में बड़ा हादसा
वैशाली में बड़ा हादसा
Google CTA

Vaishali Boat Accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 14 बच्चों की मौत हो गई. रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है. इस बीच बिहार तक की टीम हादसे वाली जगह पर पहुंची. यहां टीम ने उस जर्जर नाव को दिखाया है जिसपर ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा रामपुर श्यामचंद गांव के पास उस वक्त हुआ जब लोग एक छोटे से हिस्से को पार कर सामने वाले गांव में श्राद्ध भोज में शामिल होने गए थे और रात को वापस लौट रहे थे. हादसे के बाद से हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है.