वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल, 3 की हालत गंभीर
वैशाली में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरने से हादसा हो गया. NHAI के मुताबिक 4 मजदूर घायल हुए हैं, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.
ADVERTISEMENT

vaishali bridge news
Vaishali News: वैशाली जिले में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत पटना से बेतिया तक जाने वाली फोर लेन सड़क पर निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरने से बड़ा हादसा हो गया. लॉन्चर की चपेट में आने से कई मजदूर घायल हो गए. हादसे में 7 मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. घटना लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित सती स्थान के पास उस वक्त हुई, जब पुल निर्माण का काम चल रहा था. इसी दौरान निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा लॉन्चर अचानक गिर गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.
