'वो ही दुख...' शादी के 14 साल बाद 3 बच्चों और पति कुंदन को छोड़ प्रेमी का हाथ थामने वाली रानी ने सुनाई आपबीती
Rani Gobind Viral Story: बिहार के वैशाली जिले से सामने आई अनोखी प्रेम कहानी ने सबको हैरान कर दिया है. शादी के 14 साल बाद, तीन बच्चों और पति कुंदन कुमार को छोड़कर प्रेमी गोबिंद के साथ नई जिंदगी शुरू करने वाली रानी कुमारी ने पहली बार अपनी आपबीती सुनाई है. जानिए इस पूरे मामले की कहानी और रानी की आपबीती.
ADVERTISEMENT

रानी ने सुनाई अपनी आपबीती
बिहार में इन दिनों लव-स्टोरी का एक मामला खूब चर्चा में चल रहा है. राज्य के वैशाली जिले से आई प्रेम कहानी जहां पति कुंदन ने ही खुद पत्नी रानी का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में सौंप दिया, अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. मीडिया से बातचीत से कुंदन ने बताया कि उसने जो कुछ भी किया है रानी की खुशी के लिए किया और कोई वजह नहीं था. इसी बीच रानी से जब पूछा गया कि उन्होंने कुंदन को क्यों छोड़ा तो उन्होंने अलग ही कहानी बताते हुए कि, दुख की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला और क्या कुछ बताया रानी ने?