वैशाली में मौसी से ही प्यार कर बैठा गोलू, फिर एक दिन आपत्तिजनक हाल में दिखें तो परिजन ने किया गजब का फैसला...वीडियो वायरल
Bihar Viral News: बिहार के वैशाली जिले से रिश्तों को लेकर चर्चा में आया एक मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रोहुआ गांव में एक युवक और युवती को परिवार के लोगों ने साथ देख लिया, जिसके बाद गांव में पंचायत जैसी स्थिति बनी और दोनों की शादी कराए जाने का दावा किया जा रहा है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Vaishali Viral Video
बिहार का वैशाली जिला इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. वैशाली जिले के हाजीपुर से सामने आए BPSC टीचर का मामला अभी तक पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था, कि जिले से एक और रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, लेकिन परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और फिर दोनों की शादी भी करा दी. हैरान करने वाली बात यह है कि युवती रिश्ते में युवक की मौसी लगती है. फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.