वीणा मानवी की गिरफ्तारी के भड़के तेज प्रताप यादव, बोले- 'ये विरोधियों ने सोची-समझी साजिश'

Bankipur Byelection: पटना में जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी के नामांकन के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले गई. इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पार्टी चीफ तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान आया है, जिसमें उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश बताते हुए सुदर्शन चक्र चलाने की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

तेज प्रताप यादव ने दी सरकार को बड़ी चुनौती
तेज प्रताप यादव ने दी सरकार को बड़ी चुनौती
Google CTA

Veena Manvi Arrested: पटना में बांकीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस गिरफ्तारी के बाद पटना कलेक्ट्रेट परिसर में जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. गांधी मैदान थाने की पुलिस कोर्ट का वारंट लेकर मौके पर पहुंची थी और उन्हें अपने साथ ले गई. इस पूरी कार्रवाई पर अब पार्टी के चीफ तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे सोची समझी साजिश बताया है. अब इस घटनाक्रम के बाद से राज्य का सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है.