Video: पटना जंक्शन पर पति ने खोया आपा, पत्नी के सामने उसके प्रेमी की कर दी धुनाई फिर ये कहानी सामने आई

प्रथम दृष्टया तो लोगों को लगा कि पिटाई कर रहा शख्स कोई और है जो महिला के पति को मार रहा है. महिला उसे बचाने की गुहार लगा रही है और मारपीट कर रहे शख्स को रोक रही है. जब युद्ध विराम हुआ तो कहानी 'पति-पत्नी और वो' वाली आई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: सोशल मीडिया.
Google CTA

दिवाली के मौके पर ट्रेनों में भीड़ और सीट को लेकर मारपीट तो आपने देखा ही होगा. वहीं पटना जंक्शन का ये वायरल वीडियो कुछ और ही कहानी कह रहा है. यहां दिवाली की भीड़ के बीच एक महिला के सामने दो युवक आपस में भिड़ते दिख रहे हैं. एक शख्स दूसरे की जमकर धुनाई कर रहा है.