कटिहार स्टेशन पर खीरे को केमिकल कलर में रंगती महिलाओं का वीडियो वायरल, RPF ने 9 को दबोचा
कटिहार रेलवे स्टेशन पर सफेद खीरे को केमिकल युक्त रंगों से हरा बनाकर यात्रियों को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जालसाजी में शामिल 9 महिलाओं को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

बिहार
अगर आप भी ट्रेन के सफर के दौरान खिड़की से खीरा खरीदकर चाव से खाते हैं तो सावधान हो जाइए! बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन से एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपकी सेहत और भरोसे, दोनों को हिलाकर रख देगी. यहां यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते हुए सफ़ेद खीरे को केमिकल वाले रंगों से 'चमकदार हरा' बनाकर बेचा जा रहा था.