सम्राट चौधरी के अब विजय सिन्हा को भी भाजपा बनाएगी 'बड़ा आदमी'? आखिर पार्टी के लिए क्यों जरूरी हैं ये नेता
Bihar political update: बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के सियासी भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं. डिप्टी सीएम पद से हटने के बाद क्या बीजेपी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देगी? जानिए क्यों पार्टी के लिए अब भी अहम हैं विजय सिन्हा और आगे क्या हो सकती है उनकी भूमिका.
ADVERTISEMENT

Vijay Kumar Sinha news
बिहार की राजनीति में बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ जब सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस बदलाव के साथ ही बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है. जहां एक ओर सम्राट चौधरी का कद बढ़कर राज्य के सर्वोच्च पद तक पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर नीतीश सरकार में उनके साथ डिप्टी सीएम रहे विजय कुमार सिन्हा के सियासी भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. लगातार चर्चाएं हो रही है कि अब विजय सिन्हा का क्या होगा और क्या अब भी वे बीजेपी के लिए जरूरी है? विस्तार से जानिए पूरी बात.