'पढ़ते कोई और सब्जेक्ट हैं, आ जाता है दूसरा विषय...' मंच से छलका विजय सिन्हा का दर्द, विपक्ष पर कसा तंज!

Vijay Sinha Statement: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मंच से विभाग बदलने के बाद अपना दर्द बयां किया. कृषि विभाग संभालने के बाद उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि 'पढ़ते कोई और सब्जेक्ट हैं, आ जाता है दूसरा विषय.' जानिए विजय सिन्हा ने विपक्ष, सुशासन और बिहार के भविष्य को लेकर क्या-क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Vijay Sinha Statement
Vijay Sinha Statement
google news

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का एक मंच से दर्द छलका है. हाल ही में हुए विभाग बदलाव के बाद उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखी और कहा कि वे इस नई पाठशाला के नए विद्यार्थी हैं. उन्होंने अपनी स्थिति की तुलना एक ऐसे छात्र से की जो पढ़ाई तो किसी एक विषय की करता है, लेकिन परीक्षा में दूसरे विषय से जुड़े सवाल आ जाते हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वे इस परीक्षा को पास करने के लिए पूरी तन्मयता और लगन के साथ जुट गए हैं.