कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें BJP ने बांकीपुर की हाई-प्रोफाइल सीट पर बनाया अपना उम्मीदवार

Bankipur Bypoll BJP candidate Abhishek Kumar: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया है. भाजपा ने किसी बड़े चेहरे के बजाय संगठन से जुड़े एक पुराने कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है. अब इस सीट पर भाजपा, आरजेडी और जन सुराज के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है.

ADVERTISEMENT

कौन हैं अभिषेक कुमार?
कौन हैं अभिषेक कुमार?
Google CTA

Bankipur Bypoll BJP Candidate Abhishek Kumar: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने अभिषेक कुमार को टिकट दिया है. खास बात यह है कि नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट पर बीजेपी ने किसी बड़े चेहरे की बजाय एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है. वहीं, इस हॉट सीट पर आरजेडी पहले ही रेखा कुमारी गुप्ता को अपना उम्मीदवार बना चुकी है, जबकि जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर मैदान में हैं. अब बीजेपी के इस ऐलान के बाद बांकीपुर का मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.