कौन हैं प्रशांत किशोर के करीबी अनिल यादव? जिन पर पटना में सरेआम ताबड़तोड़ बरसाई गईं गोलियां
Jan Suraaj Anil Yadav News: पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में जन सुराज से जुड़े नेता और वार्ड नंबर 24 के पूर्व पार्षद अनिल यादव पर 23 सितंबर की शाम ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार तीन हमलावरों ने उनके अपार्टमेंट परिसर में पहुंचकर गोलीबारी की, जिसमें अनिल यादव को 4 से 5 गोलियां लगीं. जानिए कौन हैं अनिल यादव और उनका राजनीतिक सफर क्या रहा है.
ADVERTISEMENT

Jan Suraaj Leader Anil Yadav News
बिहार की राजधानी पटना में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. पटना में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े और शाम के वक्त भी बड़ी वारदातों को अंजाम देने से नहीं कतरा रहे हैं. ताजा मामला पटना का है जहां शाम के करीब 7:30 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी एक शख्स के अपार्टमेंट में दाखिल हुए और ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है.
