जानें कौन हैं IB अफसर मनीष रंजन...जिन्हें आतंकियों ने पत्नी-बच्चों के सामने ही मार दी गोली!
Manish Ranjan Bihar: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने मंगलवार को एक पर्यटन स्थल हमला कर दिया, जिसमें 26 से अधिक यात्री मारे गए. इनमें बिहार के रहने वाले IB के सेक्शन ऑफिसर मनीष रंजन भी शामिल थे. मनीष को उनकी पत्नी और बच्चों के सामने ही गोली मार दी गई.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे
Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में 26 से अधिक लोगों मौत हो गई. मरने वालों में अधिकांश दूसरे राज्यों से आए पर्यटक शामिल हैं. इन्हीं में से एक IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के अफसर मनीष रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मनीष रंजन हैदराबाद में IB के सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात थे और छुट्टियों पर परिवार के साथ कश्मीर गए थे.