IIT-IIM से पढ़ाई, फिर बने IPS... अब चुनावी विवाद में घिरे, जानें कौन हैं कार्तिकेय शर्मा, जिनकी शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर
बांकीपुर उपचुनाव के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रशांत किशोर ने पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ मुख्य चुनाव पदाधिकारी से शिकायत की है. जानिए कौन हैं 2014 बैच के IPS कार्तिकेय शर्मा, उनका करियर और अब तक का सफर
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
प्रशांत किशोर ने पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ की शिकायत
मुख्य चुनाव पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग
कार्तिकेय शर्मा 2014 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी हैं
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मिलकर पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले पुलिस ने जन सुराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई. साथ ही उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग भी की है.
