कौन हैं जस्टिस मीनाक्षी मदन रॉय? जो बनीं पटना हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस, जानिए उनके सफर की कहानी

Justice Meenakshi Madan Roy Biography: पटना हाईकोर्ट के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है. पूर्वोत्तर भारत की सबसे अनुभवी महिला न्यायाधीश जस्टिस मीनाक्षी मदन रॉय ने पटना हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनकर इतिहास रच दिया है. जानिए दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ीं मीनाक्षी मदन रॉय का सिक्किम से लेकर बिहार तक का पूरा सफर.

ADVERTISEMENT

कौन हैं जस्टिस मीनाक्षी मदन रॉय?
कौन हैं जस्टिस मीनाक्षी मदन रॉय?
google news

Meenakshi Madan Roy: बिहार की न्यायपालिका और पटना हाईकोर्ट के इतिहास में एक ऐसा ऐतिहासिक मोड़ आया है, जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन रॉय ने पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है. वह न केवल पटना हाईकोर्ट बल्कि पूर्वोत्तर भारत से किसी भी हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला बन गई हैं. इस नियुक्ति के बाद से ही उनका नाम हर किसी की जुबान पर है.