पटना पहुंचने वाले ब्रिटेन के 'AI मिनिस्टर' कनिष्क नारायण कौन, जानिए क्या है बिहार से उनका कनेक्शन?

Kanishka Narayan biography: बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर ब्रिटेन की संसद और कैबिनेट तक का सफर तय करने वाले कनिष्क नारायण 23 साल बाद अपनी मातृभूमि बिहार लौटे. यूके के एआई और ऑनलाइन सेफ्टी मंत्री कनिष्क ने अपनी जड़ों से जुड़कर पुरानी यादें ताजा कीं. उनके इस दौरे ने पूरे बिहार को गर्व से भर दिया है.

ADVERTISEMENT

Kanishka Narayan biography
Kanishka Narayan biography
google news

Kanishka Narayan Kaun Hain: प्रतिभा किसी सरहद की मोहताज नहीं होती और जब बात बिहार के हुनर की हो तो दुनिया नतमस्तक हो जाती है. इसका ताजा उदाहरण हैं कनिष्क नारायण. यूनाइटेड किंगडम (UK) की सरकार में एआई (Artificial Intelligence) और ऑनलाइन सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे कनिष्क नारायण करीब 23 साल बाद अपनी जन्मभूमि बिहार के मुजफ्फरपुर आए. इस दौरान वो अपनी मिट्टी की खुशबू और अपनों का प्यार देख मंत्री भावुक नजर आए. ऐसे में अब उनके यहां आने से लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है कि आखिर कौन हैं कनिष्क नारायण, वो बिहार में कहां के रहने वाले हैं और कैसे उन्होंने बिहार से यूनाइटेड किंगडम तक का सफर तय कर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई. चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर में...