बिहार के नए राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन कौन हैं? जानिए उनके सफर की पूरी कहानी

Bihar New Governor Syed Ata Hasnain: बिहार की राजनीति में मचे बड़े उथल-पुथल के बीच राष्ट्रपति भवन से बड़ा आदेश जारी हुआ है. रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उन्होंने आरिफ मोहम्मद खान की जगह ली है जिनका कार्यकाल अब समाप्त हो चुका है.

ADVERTISEMENT

Lt. Gen. (Retd) Syed Ata Hasnain
Lt. Gen. (Retd) Syed Ata Hasnain
google news

Who is Lt. Gen. (Retd) Syed Ata Hasnain: बिहार में चल रहे बड़े सियासी फेरबदल के बीच राष्ट्रपति भवन की ओर से देर रात एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया. इस आदेश के तहत दिल्ली, बंगाल और बिहार समेत देश के 9 राज्यों के राज्यपाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर बदल दिए गए हैं. इसी क्रम में भारतीय सेना के अनुभवी और जांबाज अधिकारी रहे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) (Lt. Gen. (Retd) Syed Ata Hasnain) को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है. वह आरिफ मोहम्मद खान का की जगह लेंगे. प्रदेश की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और राजभवन की नई भूमिका के बीच आइए जानते हैं कि सैन्य रणनीतियों के माहिर और 'हार्ट्स एंड माइंड्स' नीति के जनक रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन आखिर कौन हैं.