बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? नीतीश कुमार की विदाई के बाद अब नागपुर से तय होगा चेहरा!
बिहार में नीतीश कुमार के बाद भाजपा के नए मुख्यमंत्री का चयन अब RSS मुख्यालय (नागपुर) से होने की चर्चा है, जहां मोहन भागवत के निर्देशों पर प्रेम कुमार और सम्राट चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं के नामों पर माथापच्ची चल रही है.
ADVERTISEMENT

Nitish Kumar Resignation date
बिहार की राजनीति में इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही है कि नीतीश कुमार के बाद प्रदेश की कमान किसके हाथों में होगी. बिहार तक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला अब दिल्ली या पटना में नहीं, बल्कि नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय में होने की चर्चा तेज है. माना जा रहा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री संघ की पसंद का होगा और इस दौड़ में भाजपा के कई दिग्गज नेता नागपुर के चक्कर काट रहे हैं.