बिहार में पशुपति पारस की नाराजगी क्या पड़ेगी NDA पर भारी? कांग्रेस प्रवक्ता के बयान ने मचा दी हलचल
Bihar News: बिहार में क्या एनडीए के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर कौंडिल्य ने एक बयान दिया है, जिसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है.
ADVERTISEMENT

पशुपति पारस
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
बिहार में क्या एनडीए के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
कांग्रेस प्रवक्ता के बयान से बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है.
Bihar News: बिहार में क्या एनडीए के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर कौंडिल्य ने एक बयान दिया है, जिसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है. माना जा रहा है कि बिहार एनडीए में सब ठीक नहीं चल रहा है. एनडीए में लगातार हो रही अनदेखी से पशुपति पारस परेशान होकर बड़ा बयान देते नजर आए हैं. पशुपति पारस ने कह दिया है अगर विधानसभा चुनाव में भी उनकी अनदेखी NDA में हुई तो फिर वह 243 सीट पर तैयारी करेंगे.