प्रशांत किशोर ने तेजस्वी और लालू परिवार पर किया बड़ा हमला, बोले- 'राजद का DNA बदमाशी, रंगदारी और अपहरण का'

ADVERTISEMENT

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने लालू परिवार और तेजस्वी यादव पर हमला बोला, कहा- राजद का DNA बदमाशी, रंगदारी और अपहरण से भरा है.

google news

बिहार चुनाव से पहले बिहार तक ने राजधानी पटना में 3 सितंबर को एक बैठक का आयोजन किया. इस बैठक में बिहार की राजनीति से जुड़े कई हस्तियां पहुंची और वहां कई मुद्दों पर सवाल जवाब का दौर चला. इसी कड़ी में प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी जन सुराज के लिए माहौल बनाने की कोशिश में तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चरित्र को लेकर सीधे और गंभीर आरोप लगाए हैं, खासकर उनके शासनकाल में हुई कथित आपराधिक गतिविधियों पर.